ताज महल, भारत का एक अनमोल रत्न हैं जो की दुनिया के सात आश्चर्यों में से एक माना जाता है, यह प्रेम का प्रतीक है और इसे शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज की याद में बनवाया था।
इस महल का निर्माण 1632 में शुरू हुआ और 1653 में पूरा हुआ। इसे सफेद संगमरमर से बनाया गया है और यह मुगल वास्तुकला का अद्भुत उदाहरण है। ताज महल के निर्माण में 20,000 से अधिक श्रमिकों ने भाग लिया और यह यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल में शामिल है
दिल्ली से ताज महल, आगरा कैसे जाएं
दिल्ली से ताज महल, आगरा की दूरी लगभग 230 किलोमीटर है। आप दिल्ली से आगरा सड़क मार्ग, बस, ट्रेन या हवाई जहाज से जा सकते हैं। निजी कार या टैक्सी भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
बस द्वारा यात्रा (By Bus)
- दिल्ली से आगरा की बस यात्रा की दूरी लगभग 235 किलोमीटर है और इसमें लगभग 4-5 घंटे का समय लगता है।
- बस का किराया लगभग ₹300 से ₹800 तक होता है, जो बस की श्रेणी पर निर्भर करता है।
- सरकारी और निजी दोनों प्रकार की बसें उपलब्ध हैं।
- वोल्वो बसें भी चलती हैं जिनकी पिकअप जगह आमतौर पर दिल्ली के कश्मीरी गेट बस अड्डे पर होती है और आगरा में आईएसबीटी बस अड्डे पर उतरती हैं।
- आगरा आईएसबीटी बस अड्डे से ताज महल की दूरी लगभग 10 किलोमीटर है, जिसे ऑटो या टैक्सी से तय किया जा सकता है।
- ऑटो का किराया लगभग ₹150-₹200 और टैक्सी का किराया ₹300-₹400 होता है।
ट्रेन द्वारा यात्रा (By Train)
- दिल्ली से आगरा के लिए कई ट्रेनें चलती हैं। प्रमुख ट्रेनें जैसे शताब्दी एक्सप्रेस और ताज एक्सप्रेस काफी लोकप्रिय हैं।
- शताब्दी एक्सप्रेस का किराया लगभग ₹500-₹1000 होता है और इसमें लगभग 2 घंटे का समय लगता है।
- पिकअप स्टेशन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन है और ड्रॉप स्टेशन आगरा कैंट रेलवे स्टेशन है।
- आगरा कैंट से ताज महल की दूरी लगभग 6 किलोमीटर है।
- जिसे ऑटो या टैक्सी से तय किया जा सकता है।
- ऑटो का किराया ₹100-₹150 और टैक्सी का किराया ₹200-₹300 होता है।
हवाई यात्रा (By Air)
- दिल्ली से आगरा के लिए हवाई यात्रा भी की जा सकती है।
- फ्लाइट का किराया लगभग ₹2500-₹5000 होता है और इसमें लगभग 1 घंटे का समय लगता है।
- दिल्ली में इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से आगरा के खेरिया हवाई अड्डे के बीच उड़ान भरती हैं।
- खेरिया हवाई अड्डे से ताज महल की दूरी लगभग 13 किलोमीटर है, जिसे टैक्सी से तय किया जा सकता है।
- टैक्सी का किराया लगभग ₹400-₹600 होता है।
ताज महल का समय (Taj Mahal Timimg)
ताज महल का समय सुबह 6:00 बजे से शाम 6:30 बजे तक होता है। यह शुक्रवार को बंद रहता है। रात के समय ताज महल देखने का भी विशेष आयोजन होता है, जो पूर्णिमा के दिन और उसके आसपास दो दिनों के लिए होता है।
Taj Mahal Ticket Prices (2026)
| Category | Entry Fee (Garden/Complex) | Entry + Main Mausoleum (Inside) |
| Indian Citizens | ₹50 | ₹250 |
| SAARC & BIMSTEC | ₹540 | ₹740 |
| Foreign Tourists | ₹1,100 | ₹1,300 |
| Children (Below 15) | FREE | FREE |
निष्कर्ष
ताज महल, अपनी अद्वितीय सुंदरता और ऐतिहासिक महत्व के कारण, भारत आने वाले पर्यटकों के लिए एक प्रमुख आकर्षण का केंद्र है। दिल्ली से ताज महल की यात्रा के विभिन्न विकल्प उपलब्ध हैं, जिनमें बस, ट्रेन, हवाई जहाज और निजी वाहन शामिल हैं। हर विकल्प का अपना महत्व और सुविधाएं हैं, जो आपकी यात्रा को सहज और सुखद बनाते हैं।
0 Comments