कसोल, हिमाचल प्रदेश का एक छोटा सा गाँव है, जो पार्वती नदी के किनारे स्थित है। कसोल एक प्रमुख पर्यटन स्थल है जहाँ देश-विदेशी से ट्रैवलर्स ट्रेकिंग, पार्टी, और नाईट लाइफ का आनंद लेने आते हैं। 

इस जगह के स्थानीय बाजार और शानदार नज़ारे पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। कसोल में बहुत इजराइल पर्यटक आते हैं, इसलिए इस जगह को मिनी इजराइल भी कहा जाता है।

कसोल में घूमने की जगहें | Places to visit in kasol

  1. मणिकर्ण गुरुद्वारा
  2. शिव मंदिर 
  3. नाईट लाइफ 
  4. खीर गंगा ट्रेक 
  5. मॉल रोड कसोल 
  6. तोष विलेज 

मणिकर्ण गुरुद्वारा | Gurudwara Sahib Manikaran

मणिकर्ण गुरुद्वारा, पार्वती नदी के किनारे स्थित है। यह गुरुद्वारा दिन-रात खुला रहता है और आप कभी भी दर्शन कर सकते हैं। इसमें एक कुंड है, जिसमें प्राकृतिक गरम पानी होता है। गुरुद्वारा में निःशुल्क खाने-पीने और रुकने की सेवा हमेशा उपलब्ध रहती है।

शिव मंदिर कसोल | Shiv mandir Kasol

यह मंदिर कसोल के मणिकर्ण गुरुद्वारा के सामने स्थित है। यह एक प्राचीन मंदिर है, जिसे आप दर्शन कर सकते हैं। इस मंदिर का समय सुबह 5 बजे से लेकर रात 8 बजे तक खुला रहता है।

नाईट लाइफ | Nightlife in Kasol

कसोल पार्टी और नाइट लाइफ के लिए प्रसिद्ध है। इसलिए, देश विदेश से पर्यटक यहाँ नाइटलाइफ का आनंद लेने के लिए आते हैं। यहा आपको अधिक मात्र में बार और क्लब्स मिल जयेगे  है। 

खीर गंगा ट्रेक | Kheer Ganga Trek

कसोल में स्थित खीर गंगा ट्रेक 24 किलोमीटर का है। ट्रेक के दौरान आपको अनेक खूबसूरत नजारे और झरने देखने को मिलेंगे, जिनका आप आनंद ले सकते हैं। इस ट्रेक पर लगभग 1 से 2 दिन तक का समय लग सकता है। यह ट्रेक आपके लिए उत्तम विकल्प हो सकता है।

मॉल रोड कसोल | Mall Road Kasol

मॉल रोड, कसोल का एक प्रमुख बाजार स्थल है जो पर्यटकों के बीच लोकप्रिय है। यहाँ पर आप जरुरतमंद वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं, साथ ही यहाँ अन्य छोटे रेस्तरां और कैफे भी हैं जो आपको स्थानीय और विभिन्न विदेशी भोजन का स्वाद लेने का अवसर प्रदान करते हैं।

तोष विलेज  | Tosh Village

तोष गाँव, हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में स्थित एक खूबसूरत गाँव है। यह विलेज पहाड़ों से घिरा हुआ है और 7600 फीट की ऊँचाई पर स्थित है। यहाँ शेब की खेती और व्यापार अधिकतम होते हैं। तोष विलेज देश-विदेश से लोगों को पार्टी करने और नाइट लाइफ का आनंद लेने के लिए आकर्षित करता है।

कसोल में घुमने का सही मौसम | Best Time to Visit Kasol

मार्च-जून

इन महीनों मौसम बहुत ही स्थिर रहता है, न ज्यादा ठंडा और न ही गरमी महसूस होती है। यह मौसम पर्यटन के लिए सबसे उत्तम माना जाता है, क्योंकि यात्री पर्यटन ट्रेक्स और हरियाली का आनंद ले सकते हैं।

जुलाई-सितंबर

इन महीनों में बारिश अधिक मात्रा में होती है, जिससे पहाड़ो पर लैंडस्लाइड का खतरा बना रहता है। अगर आप इन दिनों कसोल जाना चाहते हैं, तो मौसम की पूरी जानकारी के साथ अपनी यात्रा को प्लान करें।

अक्टूबर-फरवरी

अक्टूबर से फरवरी में सर्दी की शुरुआत हो जाती है। यदि आपको ठंडे मौसम में घूमना पसंद है, तो यह महीने आपके लिए बहुत उपयुक्त हैं। अक्टूबर से फरवरी के महीने में आप सर्दी का आनंद ले सकते हैं।

जनवरी-फरवरी

जनवरी से फरवरी महीने में कसोल में अधिक मात्रा में बर्फबारी होती है। यदि आपको बर्फबारी का आनंद लेना पसंद है, तो यह समय आपके लिए उत्तम हो सकता है। इस मौसम में आप बर्फ का आनंद उठा सकते हैं।

कसोल मासिक तापमान | Kasol temperature

कसोल का मौसम उष्णकटिबंधीय होता है, औसतन गर्मियों में तापमान 13°C से 27°C के बीच रहता है, जबकि सर्दियों में यह -5°C से 0°C तक गिर सकता है।

माह न्यूनतंमअधिकतम
जनवरी-5°C0°C
फ़रवरी-3°C2°C
मार्च0°C5°C
अप्रैल4°C10°C
मई8°C14°C
जून 11°C16°C
जुलाई13°C17°C
अगस्त13°C16°C
सितम्बर10°C15°C
अक्टूबर 5°C12°C
नोव्म्बेर 1°C8°C
दिसम्बर -3°C4°C
2023 Data , Source: en.climate-data.org

0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *