दिल्ली से मथुरा की दूरी लगभग 180 किलोमीटर है, जिसे आप ट्रेन, बस, टैक्सी या हवाई जहाज से आसानी से तय कर सकते हैं।
जानिए दिल्ली से मथुरा तक पहुंचने के विभिन्न विकल्प:

दिल्ली से मथुरा तक पहुंचना कई तरीकों से संभव है। यहां तक कि यदि आप विमान, ट्रेन, बस, या टैक्सी का उपयोग करके यात्रा करना चाहते हैं।
बस से: (By Bus)
दिल्ली से राज्य सरकार बसें और निजी बसें विभिन्न समय पर यात्रियों के लिए उपलब्ध होती हैं। यात्री इन बसों का टिकट बस स्टैंड पर जाकर खरीद सकते हैं, लेकिन इनकी आधिकारिक बुकिंग भी ऑनलाइन उपलब्ध है, जिसे यात्री अपने समय के अनुसार बुकिंग कर सकते हैं।
- समय: बस से यात्रा का समय लगभग 5 से 6 घंटे का होता है।
- दूरी: लगभग 180-200 किलोमीटर
- किराया: सरकारी बस किराया 400 से 500 और निजी बस किराया 500 से 1500 तक हो सकता हैं।
रेलगाड़ी से: (By Train)
दिल्ली से मथुरा तक नियमित ट्रेन सेवाएं उपलब्ध हैं। हज़रत निज़ामुद्दीन दिल्ली से यह ट्रेन अलग-अलग समय पर चलती हैं। निम्नलिखित हैं कुछ ऐसी प्रमुख ट्रेनें जो दिल्ली से मथुरा के लिए उपलब्ध हैं:
- समता एक्सप्रेस – (ट्रेन संख्या: 12808)
- गोल्डन टेम्पल मेल – (ट्रेन संख्या: 12904)
- छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस – (ट्रेन संख्या: 18238)
- पंजाब मेल – (ट्रेन संख्या: 12138)
- समय: रेलगाड़ी से यात्रा का समय लगभग 2 से 3 घंटे का होता है, और
- दूरी: इस यात्रा की दूरी लगभग 160 से 180 किलोमीटर होती है।
- किराया: रेलगाड़ी का किराया आपके चयनित क्लास और ट्रेन के प्रकार पर निर्भर करता है। साधारणत: यह 100 से 600 रुपये के बीच होता है।
हवाई जहाज से: (By Air)
दिल्ली से मथुरा तक यात्रा के लिए हवाई जहाज भी एक विकल्प है। दिल्ली नेशनल हाईवे से आगरा तक फ्लाइट से जाया जा सकता है। मथुरा के निकटतम अगरा हवाई अड्डा है, जो की मथुरा से केवल 49 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
हवाई जहाज से यात्रा करने से समय कम लगता है, लेकिन यह अधिक महंगा हो सकता है। यह विकल्प अधिक दूर यात्रा करने के लिए उपयुक्त है, और आरामदायक भी होता है।
- समय: हवाई जहाज से यात्रा का समय लगभग 1 से 1.5 घंटे का होता है।
- दूरी: इस यात्रा की दूरी लगभग 140 से 160 किलोमीटर होती है।
- किराया: हवाई जहाज का किराया आपके चयनित एयरलाइन और यात्रा की तिथि के आधार पर अलग-अलग होता है, साधारणत: 3000 से 5000 रुपये प्रति यात्रा होता है।
टैक्सी से: (By Car or Taxi)
दिल्ली से मथुरा तक टैक्सी और निजी वाहन के माध्यम से सड़क मार्ग से यात्रा सुविधाजनक है। टैक्सी से यात्रा करने से आपको समय का अधिक नियंत्रण मिलता है और साथ ही आराम भी होता है
- समय: टैक्सी से यात्रा का समय लगभग 4 से 5 घंटे का होता है।
- दूरी: लगभग 160-180 किलोमीटर
- किराया: टैक्सी का किराया लगभग 8,000 से 10,000 रुपये का होता है।
Mathura railway station to banke bihari distance

मथुरा रेलवे स्टेशन से श्री बांके बिहारी मंदिर लगभग 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। आप मंदिर तक ऑटो रिक्शा के माध्यम से जा सकते हैं, जिसका किराया प्रत्येक व्यक्ति के लिए 50 रुपए होता है।
Mathura railway station to Prem mandir distance

मथुरा रेलवे स्टेशन से प्रेम मंदिर की दूरी लगभग 17 किलोमीटर है। मंदिर तक ऑटो रिक्शा के माध्यम से जा सकते हैं, जिसका किराया प्रत्येक व्यक्ति के लिए 50 रुपए होता है।
Mathura to Virndavan distance

मथुरा से वृंदावन की दूरी लगभग 14 किलोमीटर है। यह दूरी आप बस व ऑटो रिक्शा द्वारा तय कर सकते हैं।
0 Comments